Google’s New Features: टेक दिग्गज ने गूगल ने दुनियाभर के अपने एंड्रॉयड यूजर्स के चार नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो शारीरिक रूप से असक्षम लोगों व भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। नए फीचर्स के आने के बाद एंड्रॉयड यूजर्स के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका बदलने वाला है। आइये गूगल के चार नए फीचर्स के बारे में जान लेते हैं-
पढ़ें :- ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक
TalkBack: यह एक एंड्रॉयड स्क्रीन रीडर है। गूगल ने इसे उन लोगों के लिए लाया है जो अपनी आंखों से देखने में असक्षम हैं या जिनकी आंखों में किसी प्रकार की समस्या है। इसमें जेमिनी एआई का भी सपोर्ट दे दिया गया है जिससे यह पहले से ज्यादा उपयोगी हो जाएगा और डीटेल में जानकारी देगा।
Circle to Search: इस फीचर की मदद से एंड्रॉयड यूजर्स म्यूजिक भी सर्च कर सकेंगे। फोन के होम बटन को थोड़ी देर दबाकर यह एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद म्यूजिक के बटन पर क्लिक करके ट्रैक करना होगा। फिर म्यूजिक का ट्रैक नेम, सिंगर और यूट्यूब का लिंक मिल जाएगा।
Listen to this page: यह फीचर उन लोगों के लिए है जो गूगल पर लंबे लेखों को पढ़ना नहीं चाहते, वह नए अपडेट के बाद गूगल क्रोम पर किसी भी वेबपेज को सुन सकते हैं। सुनने के लिए अपनी भाषा और स्पीड का भी ऑप्शन मिलेगा।
Android Earthquake Alerts System: गूगल ने इस नए फीचर को पूरे अमेरिका के लिए रिलीज कर दिया है।। इस नए फीचर से भूकंप के झटके आने से पहले यूजर्स को अलर्ट मिल जाएगा।