अक्सर आपने देखा होगा की जब 4- 5 लोग बैठते हैं तो उनमें उनमें से किसी एक या फिर दो लोगों को ही मच्छर ज्यादा काटते हैं। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश किए हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे।ब्लड ग्रुप चार तरह के (A, AB, B, O) होते हैं मगर इनके Rh फैक्टर यानी पॉजिटिव और नेगेटिव के कारम ये 8 तरह के हो जाते हैं जिन्हें A+, A-, B+, B-, O+, O-, AB+, AB- ग्रुप कहते हैं। अब क्या आप यह जानते हैं कि मच्छर इन सभी ग्रुप में से किसी एक ग्रुप के लोगों को ज्यादा निशाना बनाते हैं। इसका मतलब एक इनमें से एक ब्लड ग्रुप ऐसा है जिसके लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वो ब्लड ग्रुप कौन सा है।
पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी
किसे मच्छर ज्यादा काटते हैं?
8 तरह के ब्लड ग्रुप हैं मगर इसमें से मच्छर जिन्हें सबसे ज्यादा अपना निशाना बनाते हैं वो O ग्रुप वाले लोग हैं। अगर आपका भी खून O+ या फिर O- है तो फिर आपको भी मच्छर अपना ज्यादा निशाना बनाते हैं। आइए इसके पीछे का कारण भी बताते हैं। दरअसल इस ब्लड ग्रुप में कुछ ऐसे रासायनिक संकेत होते हैं जो मच्छरों को आकर्षित करते हैं और उसी कारण से कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। अब अगर एक जगह 4-5 लोग बैठे हुए हैं और उसमें से सिर्फ एक शख्स O ब्लड ग्रुप का है तो फिर उसे मच्छर ज्यादा काटेंगे।
ये भी हैं कुछ अन्य कारण
अब अगर आपको लगता है कि दूसरे ब्लड ग्रुप के होने के कारण आपको मच्छर ज्यादा नहीं काटेंगे तो ऐसा नहीं है। दरअसल ब्लड ग्रुप के अलावा कुछ और भी कारण है जिसकी वजह से मच्छर किसी शख्स को ज्यादा काटते हैं। इसका एक कारण कपड़ों का रंग है। दरअसल गहरे रंग के कपड़े पहने लोगों को भी मच्छर ज्यादा काटते हैं। इसके अलावा ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ने, शरीर में पसीना आने और शरीर का तापमान अधिक होने के कारण भी मच्छर किसी शख्स की तरफ आकर्षित होते हैं और उन्हें काटते हैं।
पढ़ें :- कभी न लगायें अपने फोन में इन 4 तरह के वालपेपर, जानिए कैसा असर डालता है दिमाग पर
पढ़ें :- दिनभर ऑफिस में एक ही जगह बैठना पड़ सकता है भारी, हो सकती है सर्वाइकल की बीमारी