नई दिल्ली। ईरान पर चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध (US-Israel War) के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं। इसका सीधा असर अब भारत में दिखने लगा है। बुधवार, 1 अप्रैल से निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल इंडिया (Shell India Fuel Price Hike) ने अपने आउटलेट्स पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। इससे पहले नायरा एनर्जी (Nayara Energy Petrol Price) भी तेल के दाम बढ़ा चुकी है।
पढ़ें :- Petrol Diesel Price Today : घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियो ने तेल की नई कीमतों का किया ऐलान, चेक करें रेट
शेल के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी है?
बेंगलुरु में शेल आउटलेट्स पर पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब सामान्य पेट्रोल की कीमत 119.85 रुपये और प्रीमियम पावर वेरिएंट की कीमत 129.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की कीमतों में इससे भी अधिक 25.01 रुपये प्रति लीटर की भारी वृद्धि देखी गई है। सामान्य डीजल बढ़कर 123.52 रुपये और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले भी शेल ने कुछ फिलिंग स्टेशनों पर मामूली संशोधन करते हुए पेट्रोल में 2 रुपये से 2.50 प्रति लीटर रुपये (108.50 रुपये के करीब) और डीजल की कीमतों को 93.50 रुपये तक बढ़ाया था।
नायरा एनर्जी पर कितनी है पेट्रोज-डीजल की कीमत?
पढ़ें :- Good News : पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये व डीजल में 3 रुपये की कटौती, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को मिला बड़ा तोहफा
शेल से पहले 27 मार्च को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 5 रुपये और 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। महाराष्ट्र में अब नायरा पंपों पर पेट्रोल 103.82 रुपये से बढ़कर 108.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 90.09 रुपये से बढ़कर 93.09 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पूरे भारत में लगभग 7,000 ईंधन स्टेशन संचालित करने वाली नायरा ने कहा कि यह कड़ा निर्णय ईंधन आपूर्ति और वितरण में ‘अभूतपूर्व चुनौतियों’ के कारण लिया गया है।
अब अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर चुके इस युद्ध ने वैश्विक तेल बाजारों को तनाव में डाल दिया है। 28 फरवरी के बाद से ब्रेंट क्रूड में लगभग 60 फीसदी का उछाल आया है। यह मुख्य रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के माध्यम से आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के कारण है, क्योंकि ईरान ने अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगियों के लिए इस संकीर्ण तेल गलियारे को बंद कर दिया है।