Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. PGCIL Recruitment: PGCIL में ऑफिसर ट्रेनी पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

PGCIL Recruitment: PGCIL में ऑफिसर ट्रेनी पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

PGCIL Recruitment: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, PGCIL में ऑफिसर ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जानकारी के लिए बता दें कि ऑफिसर ट्रेनी के रूप में पर्यावरण प्रबंधन, सामाजिक प्रबंधन, मानव संसाधन और पीआर विषयों में पेशेवरों की भर्ती UGC NET दिसंबर 2024 के माध्यम से की जाएगी।

इसके लिए आवेदन प्रकिया 24 दिसंबर 2024 को समाप्त होगी, जो कि आखिरी तारीख है। इच्छुक कैंडिडेट्स इसके लिए इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

अप्लाई करने के लिए क्या है एज लिमिट? 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मेक्सिमम एज लिमिट 24.12.2024 तक 28 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया? 

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में UGC-NET – दिसंबर 2024 के संबंधित पेपर में प्राप्त अंक, दस्तावेज़ सत्यापन, व्यवहार मूल्यांकन, समूह चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और पूर्व-रोजगार चिकित्सा परीक्षा शामिल है। UGC-NET दिसंबर 2024 में योग्यता अंक UGC-NET संचालन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होंगे।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

कैसे करें अप्लाई 

क्या है आवेदन शुल्क? 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं, SC/ST/PwBD/ExSM/DESM उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement