Photo of Raha Kapoor: एक्टर रणबीर कपूर और आलिया (Actor Ranbir Kapoor and Alia) ने क्रिसमस के अवसर पर फैंस को क्रिसमस का गिफ्ट दिया है। रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी राहा का चेहरे की पहली झलक दिखाई है। रणबीर और आलिया (Ranbir Kapoor and Alia) के फैंस को उनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
पढ़ें :- Ranbir Kapoor video: पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, 'क्या करू भाई' कहकर एक्टर ने दिया जवाब
क्रिसमस के अवसर पर दोनों लंच पर राहा का पहली बार चेहरा दिखाया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। रणबीर और आलिया (Ranbir Kapoor and Alia) अपनी बेटी को लेकर मीडिया के सामने आए।
राहा अपने पापा रणबीर की गोद में नजर आ रही थी। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। वहीं 2022 नवंबर में आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया था।
पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने शेयर किया समर लुक, तस्वीरें देख फैन्स बोले- हाय ये कितनी प्यारी...
सोशल मीडिया पर राहा कपूर (Raha Kapoor) की मौजूदगी देखने के बाद प्रशंसकों द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की गई हैं। कुछ लोगों का दावा है कि राहा की शक्ल उनके दादा यानी ऋषि कपूर से मिलती है, जो रणबीर के पिता हैं। इसके विपरीत, अन्य उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी की है कि राहा बिल्कुल रणबीर के समान दिखती है।