Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Phulera Dooj 2024 : फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण और मां राधा की पूजा , दूर होंगी दांपत्य जीवन की सभी परेशानियां

Phulera Dooj 2024 : फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण और मां राधा की पूजा , दूर होंगी दांपत्य जीवन की सभी परेशानियां

By अनूप कुमार 
Updated Date

Phulera Dooj 2024 : फाल्गुन मास में फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेली थी इसलिए इस दिन राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण पर फूल बरसाए जाते हैं। फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण और मां राधा की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन राधा-कृष्ण का पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गृहस्थ जीवन में दांपत्य की खुशहाली के लिए भी यह दिन बहुत विशेष माना गया है। राधा-कृष्ण की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है। यदि दांपत्य जीवन में  अनबन चल रही है तो फुलेरा दूज के दिन कुछ उपाय अपनाने से सभी परेशानियां दूर होंगी। आइये जानते है।फुलेरा दूज से ही मथुरा-वृंदावन सहित पूरे ब्रज में होली की शुरुआत हो जाती है और इस दिन ब्रज में श्री कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है ,  इसी दिन महाभारत की रचना शुरू हुई

इस साल 12 मार्च 2024, मंगलवार के दिन फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाएगा और इसी दिन से वृंदावन में होली की शुरुआत होती है।

शुभ मुहूर्त
द्वितीया तिथि प्रारम्भ : 11 मार्च सुबह 10:44 बजे से
द्वितीया तिथि समाप्ति : 12 मार्च सुबह 07:13 बजे

फुलेरा दूज के दिन बहुत से शुभ कार्य किए जाते हैं। शादी, नामकरण, नया व्यापार आदि मंगल कार्य इसलिए दिन से शुरू किए जाते हैं। फुलेरा दूज का दिन अबूझ मुहूर्त का माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि इस दिन पंचांग में कोई मुहूर्त देखे ही मंगल कार्य किए जाते हैं क्योंकि यह पूरी तिथि ही बहुत शुभ मानी जाती है।

पढ़ें :- Haridwar Ardh Kumbh Mela : हरिद्वार अर्द्ध कुंभ मेले में 'अमृत स्नान' और अन्य स्नान दिवसों की तारीखों की घोषणा
Advertisement