Benefits of pine nuts: आमतौर पर शक्ति और सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। जिसके चलते लोग बादाम या अन्य मेवे का सेवन करते है। पर क्या आप जानते हैं एक ऐसा ड्राई फ्रूट भी हो जो बादाम से कही अधिक फायदेमंद होता है।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
हम बात कर रहे हैं चिलगोजा के बारे में। इस ड्राई फ्रूट के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। लेकिन पोषक तत्वों के मामले में यह बादाम से कहीं अधिक फायदेमंद होता है। चिलगोजा में प्रोटीन,जिंक,पोटैशियम,मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते है।
इसका सेवन करने से शरीर मजबूत होता है। प्रोटीन की कमी पूरी होती है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इतना ही नहीं शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ेंगे और मसल्स को भी शक्ति मिलती है। चिलगोजा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
अगर आप एक महीने तक चार से पांच चिलगोजे रात भर भिगोकर सुबह खाएं तो आपको ढेर सारे फायदे मिलेंगे। अगर आप चिलगोजे को भिगोकर नहीं खाते तो इसे कच्चा ही छीलकर खा सकते हैं। आप इसे सलाद में डालकर खा सकते हैं और इसे भूनकर भी खाया जा सकता है।
कई लोग चिलगोजे की दाल भी बनकर खाते हैं। इससे आपको दिन भर की एनर्जी तो मिलेगी ही, साथ ही आपको हेल्दी फैट भी मिलेगा। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। चिलगोजा त्वचा और बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसे खाने से दिमाग भी एक्टिव रहता है और तनाव में कमी आती है।