Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Planetary Change : मकर राशि में इस दिन तक बना रहेगा त्रिग्रही योग,शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी

Planetary Change : मकर राशि में इस दिन तक बना रहेगा त्रिग्रही योग,शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

planetary change : सौर मंडल में ग्रहों की चाल बदलने से राशियों पर असर पड़ता है। ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशियों में लाभकारी परिवर्तन होता है तो कुछ राशियों में हलचल होने लगती है। कभी कभी एक हरी राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों का निवास हो जाता है। ऐसे में इन राशियों में कुछ असरकारी परिणाम देखने को मिलता है। कुछ जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस समय शनिदेव की राशि मकर में बुध, सूर्य और शनि की युति है, यह योग 13 फरवरी 2022 तक रहेगा। ग्रहों की इस युति का प्रभाव 3 राशियों पर सबसे अधिक होगा।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

वृषभ
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र और शनि के बीच मित्रता रहती है। ऐसे में शनि की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

कन्या
कन्या राशि को जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग लाभकारी साबित होगी। कन्या, बुध ग्रह की राशि है। सूर्य का बुध से अच्छा लगाव रहता है। इसलिए करियर में तरक्की मिल सकती है।

तुला
तुला राशि वालों के लिए भी त्रिग्रही योग फलदायी रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं. शुक्र और शनि का आपस में मित्रता का भाव रहता है। त्रिग्रही योग के प्रभाव से नौकरी में बदलाव का अवसर मिलेगा।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए
Advertisement