नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm modi) ने दशहरा के मौके पर सात नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया। दशहरे के दिन भारत में शस्त्र पूजन की परंपरा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री (Pm modi) ने ये तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि यह शुभ संकेत हैं कि विजयादशमी के दिन यह कार्यक्रम हो रहा है। प्रधानमंत्री (Pm modi) ने कहा कि, भारत शक्ति को ही सृजन का माध्यम मानता है।
पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश किया है।
आज़ादी के इस अमृतकाल में देश एक नए भविष्य के निर्माण के लिए नए संकल्प ले रहा है।
और जो काम दशकों से अटके थे, उन्हें पूरा भी कर रहा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 15, 2021
पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
हमें देश को हथियारों एवं रक्षा उपकरणों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है। हमारी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश को सबसे बड़ी मिलिट्री पावन बनाने का लक्ष्य तय किया है। इन कंपनियों के जरिए देश को हथियार, सैन्य वाहन, उपकरण एवं उन्नत तकनीक हासिल हो सकेगी।
साथ ही प्रधानमंत्री (Pm modi) ने कहा कि भारत अपनी आजादी के 75वर्षों में प्रवेश किया है। ऐसे में जो काम वर्षों से अटके थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। पीएम मोदी (Pm modi) ने कहा कि, 41 ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रीज़ को नए स्वरूप में किए जाने का निर्णय, 7 नई कंपनियों की ये शुरुआत, देश की इसी संकल्प यात्रा का हिस्सा हैं। ये निर्णय पिछले 15-20 साल से लटका हुआ था।
विश्व युद्ध के समय भारत की ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रीज़ का दम-खम दुनिया ने देखा है।
हमारे पास बेहतर संसाधन होते थे, वर्ल्ड क्लास स्किल होता था।
पढ़ें :- Rainfall Alert: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से मिलेगी राहत
आज़ादी के बाद हमें जरूरत थी इन फैक्ट्रीज़ को upgrade करने की, न्यू एज टेक्नोलॉजी को अपनाने की!
लेकिन इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया गया: PM
— PMO India (@PMOIndia) October 15, 2021
मुझे पूरा भरोसा है कि ये सभी सात कंपनियां आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का एक बड़ा आधार बनेंगी। उन्होंने कहा कि, विश्व युद्ध के समय भारत की ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रीज़ का दम-खम दुनिया ने देखा है। हमारे पास बेहतर संसाधन होते थे, वर्ल्ड क्लास स्किल होता था। आज़ादी के बाद हमें जरूरत थी इन फैक्ट्रीज़ को upgrade करने की, न्यू एज टेक्नोलॉजी को अपनाने की! लेकिन इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया गया।
आज देश के डिफेंस सेक्टर में जितनी transparency है, trust है, और technology driven approach है, उतनी पहले कभी नहीं रही।
पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह
आज़ादी के बाद पहली बार हमारे डिफेंस सेक्टर में इतने बड़े reforms हो रहे हैं, अटकाने-लटकाने वाली नीतियों की जगह सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है: PM
— PMO India (@PMOIndia) October 15, 2021
उन्होंने कहा कि, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश का लक्ष्य भारत को अपने दम पर दुनिया की बड़ी सैन्य ताकत बनाने का है, भारत में आधुनिक सैन्य इंडस्ट्री के विकास का है। पिछले सात वर्षों में देश ने ‘मेक इन इंडिया’ के मंत्र के साथ अपने इस संकल्प को आगे बढ़ाने का काम किया है।