Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने असम को दी कई बड़ी योजनाओं की सौगात, गुवाहाटी AIIMS का भी किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने असम को दी कई बड़ी योजनाओं की सौगात, गुवाहाटी AIIMS का भी किया उद्घाटन

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज असम (Assam) दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य को 14 हजार 300 करोड़ रुपये की सौगात दी है। उन्होंने पूर्वोत्तर भारत को पहला AIIMS और तीन मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा हुई है। पीएम मोदी (Pm Modi) ने कहा कि, हम आपके सेवक होने की भावना से काम करते हैं, इसलिए नॉर्थ ईस्ट हमें दूर भी नहीं लगता और अपनेपन का भाव भी बना रहता है।

पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी

आज नॉर्थ ईस्ट में लोगों ने विकास की बागडोर आगे बढ़कर खुद संभाल ली है। भारत के विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आजकल एक नई बीमारी देखने को मिल रही है। वो शिकायत करते हैं कि दशकों तक उन्होंने भी देश पर राज किया है, लेकिन उन्हें क्रेडिट क्यों नहीं मिला। क्रेडिट के भूखे लोगों और जनता पर राज करने की भावना ने देश का बहुत अहित किया है।

प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि, हमने वोटबैंक के बजाय देश की जनता की मुश्किलों को कम करने पर फोकस किया। हमने लक्ष्य बनाया कि हमारी बहनों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े। हमने तय किया कि किसी गरीब को, पैसे के अभाव में अपना इलाज ना टालना पड़े। 2014 से पहले 10 सालों में करीब 150 मेडिकल कॉलेज ही बने थे, पिछले 9 वर्षों में हमारी सरकार में करीब 300 नए मेडिकल कॉलेज बने हैं। पिछले 9 वर्षों में देश में MBBS की सीटें भी दोगुनी बढ़कर एक लाख से अधिक हो चुकी हैं।

 

 

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा
Advertisement