Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. पीएम मोदी ऐसे लोगों को देते हैं अवार्ड, जो मनोरंजन के नाम पर परोस रहा है फूहड़ता व अश्लीलता, इस पर हो तत्काल कार्रवाई : राकेश टिकैत

पीएम मोदी ऐसे लोगों को देते हैं अवार्ड, जो मनोरंजन के नाम पर परोस रहा है फूहड़ता व अश्लीलता, इस पर हो तत्काल कार्रवाई : राकेश टिकैत

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Comedian Samay Raina) का कॉमेडी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) कानूनी पचड़े में फंस गया है। हाल ही में यूट्यूब पर प्रसारित हुए एपिसोड में जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (YouTuber Ranveer Allahabadia) दिखे, जहां उन्होंने शो में आए एक प्रतियोगी से बेहद अश्लील सवाल पूछा। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब रणवीर, समय, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा और ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Bharatiya Kisan Union national spokesperson Rakesh Tikait) ने एक्स पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि देश में मनोरंजन ओर कॉमेडी के नाम पर जिस तरह से अश्लीलता फूहड़ता परोसी जा रही है क्या सरकार इन सबसे अनभिज्ञ है ना इनको किसान का कोई ख्याल है ना भारतीय संस्कृति,सभ्यता- संस्कारों का प्रधानमंत्री जी ऐसे लोगों को अवार्ड देते है अवार्ड की जगह इन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

शो पर बैन लगाने की उठी मांग

रणवीर और समय पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज की गई है। इसके साथ ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
सोशल मीडिया पर भी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ को लगातार बंद करने की मांग उठ रही है। यह शो पहले भी विवादों में रहा है।

मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया  (YouTuber Ranveer Allahabadia), सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना (Comedian Samay Raina)  और शो इंडियाज गॉट लैटेंट (India’s Got Latent)के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए मुंबई कमिश्नर (Mumbai Commissioner) और महाराष्ट्र महिला आयोग (Maharashtra Women’s Commission) में शिकायत दर्ज कराई गई है और पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...
Advertisement