PM Modi leaves for Bhutan: पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को भूटान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भूटान महामहिम चतुर्थ नरेश का 70वां जन्मदिन मना रहा है। इस यात्रा के दौरान भारत और भूटान की ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देते हुए, पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा।
पढ़ें :- 'अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया' के नारे पर चल रही भाजपा सरकार, स्कूल बंद कर और तोड़ रही यूनिवर्सिटी : संजय सिंह
भूटान रवाना होने पर पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भूटान के लिए प्रस्थान, जहाँ मैं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूँगा। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भूटान महामहिम चतुर्थ नरेश का 70वाँ जन्मदिन मना रहा है। मैं महामहिम भूटान नरेश, महामहिम चतुर्थ नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ वार्ता करूँगा। हमारी ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देते हुए, पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा भरेगी।”
Leaving for Bhutan, where I will attend various programmes. This visit comes at a time when Bhutan is marking the 70th birthday of His Majesty the Fourth King. I will be holding talks with His Majesty the King of Bhutan, His Majesty the Fourth King and Prime Minister Tshering…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2025
पढ़ें :- UGC Equity Regulations 2026 : क्या बदलेंगे यूजीसी के इक्विटी नियम? केंद्र ने SC में कहा- दोबारा कर रहे विचार
पीएम मोदी किन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
पीएम नरेंद्र मोदी 11-12 नवंबर 2025 को भूटान साम्राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वह महामहिम चतुर्थ नरेश की 70वीं जयंती के अवसर पर भूटान के लोगों के साथ शामिल होंगे।भूटान में वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव के आयोजन के दौरान भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र पिपराहवा अवशेषों की प्रदर्शनी दोनों देशों के गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाती है। इस दौरान पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन किया जाएगा। यह सफल ऊर्जा साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।