Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM Modi : रेयर अर्थ मिनरल्‍स पर PM मोदी का ऐलान , आत्‍मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा देश

PM Modi : रेयर अर्थ मिनरल्‍स पर PM मोदी का ऐलान , आत्‍मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा देश

By अनूप कुमार 
Updated Date

PM Modi :  लाल किले के प्राचीर से विकसित भारत का लक्ष्‍य रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनयिा अब हर चीज का वेपनाइज्ड करने लगी है। सभी देश आत्‍मनिर्भता की ओर बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब तो भू-भाग का भी हथियारीकरण होने लगा है, जिस कारण एनर्जी संकट भी खड़ा हो चुका है। उन्‍होंने कहा कि पिछले एक दशक में बनी नीतियों ने ही आने वाले संकटों से देश को कोरोना और वेस्‍ट एशिया जैसे संकट से उबारा है। लेकिन अब ये रुकने का वक्‍त नहीं है, हम रुक नहीं सकते हैं।

पढ़ें :- नेपाल में कुदरत का कहर: मौतों का आंकड़ा 1,290 पार, अपनों की पहचान के लिए 'फ्री DNA प्रोफाइलिंग' देगा भारत

नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि भारत ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन शुरू किया है और प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों को सुरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण खनिज गलियारे स्थापित किए हैं।
भारत ने महत्वपूर्ण और दुर्लभ पृथ्वी खनिजों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन की शुरुआत की।

बजट की पहलों में ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में खनन और विनिर्माण के लिए समर्पित गलियारे और प्रसंस्करण पार्क शामिल हैं। विश्‍व के साथ चर्चा हो रही है। विश्‍व के देश भारत पर विश्‍वास करने लगे है। क्रिटिकल मिनरल्‍स को लेकर दुनिया के कई देशों के साथ डील भी हुई है।

बता दें कि रेयर अर्थ मिनरल्‍स या क्रिटिकल मिनरल्‍स पर 90 फीसदी से ज्‍यादा चीन का कंट्रोल है।

पढ़ें :- Gold Price Crash : चांदी 2 दिन में 8803 रुपये, सोना 2652 रुपये सस्ता,कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की अपील का असर
Advertisement