Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा

पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा

By Harsh Gautam 
Updated Date

पश्चिम बंगाल  चुनाव : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि TMC के “पापों का घड़ा भर चुका है” और अब राज्य की जनता बदलाव चाहती है। प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव के बाद भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और “चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा।”

पढ़ें :- Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

अपने भाषण में मोदी ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि 1905 में मजहबी ताकतों द्वारा बंगाल में जारी किए गए लाल इश्तेहार के बाद हिंसा हुई थी और TMC उसी तरह के हालात पैदा करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि खास समुदाय के नाम पर राजनीति कर राज्य में माहौल बिगाड़ा जा रहा है, जिससे हिंदुओं के लिए रहना मुश्किल हो सकता है। प्रधानमंत्री ने TMC सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार, घुसपैठ और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि राज्य में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने संदेशखाली जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए और इसे चुनाव का अहम मुद्दा बताया। मोदी ने कहा कि एक तरफ TMC का “भ्रष्टाचार और घुसपैठ” है, जबकि दूसरी तरफ भाजपा “विकास और सुरक्षा” का भरोसा देती है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और आगे भी सख्ती जारी रहेगी। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी ने असम में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने उन्हें “सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” बताते हुए आरोप लगाया कि वे नफरत फैलाने की राजनीति करते हैं।

Advertisement