Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे की पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, आज बालासोर घटनास्थल जाकर करेंगे पीड़ितों से मुलाकात

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे की पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, आज बालासोर घटनास्थल जाकर करेंगे पीड़ितों से मुलाकात

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Odisha Train Accident:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी ओडिशा के भीषण ट्रेन हादसे के बाद पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पीएम मोदी ने ओडिशा ट्रेन हादसे की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई है। वहीं दो केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ओडिशा जाएंगे

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण ट्रेन हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं करीब 900 लोगों के घायल होने की खबर हैं। खौफनाक घटना को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ओडिशा जाएंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे

ओडिशा में ट्रेन हादसा वाली जगह जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। ओडिशा के भीषण हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य में जुटे हुए है।

पढ़ें :- आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होता है...लालू यादव का पीएम मोदी पर निशाना

वहीं सेना भी बचाव कार्यों में लगी हुई है। भारतीय सेना के कर्नल एसके दत्ता ने बताया कि सेना बीती रात से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी है और कोलकाता से और सैन्यकर्मियों को बुलाया गया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम ओडिशा में खौफनाक ट्रेन हादसा हो गया। शनिवार तक राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक हादसे में करीब 280 लोगों की मौत और करीब 900 लोगों के घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं।

Advertisement