Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चंडीगढ़ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग

चंडीगढ़ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग

By शिव मौर्या 
Updated Date

Parkash Singh Badal passed away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अंतिम दर्शन किया और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। पीएम मोदी जब प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो उस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर सिंह खट्टर और अन्य बड़े नेता मौजूद थे।

पढ़ें :- Jammu & Kashmir Assembly Elections Phase 1 Voting Live : पीएम मोदी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर वोटिंग करने की अपील

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे बादल का मंगलवार (25 अप्रैल) को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे। बता दें कि, मंगलवार रात प्रकाश सिंह बादल के निधन की खबर आने पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया था।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, ‘प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह भारतीय राजनीति में एक विशाल हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश में बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य का नेतृत्व किया।’

 

 

पढ़ें :- Hindi Diwas 2024: पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
Advertisement