Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Poco Pad 5G Specs and Price : भारत में लॉन्च हुआ पोको का पहला टैबलेट; यहां चेक करें स्पेक्स-प्राइस और ऑफर्स

Poco Pad 5G Specs and Price : भारत में लॉन्च हुआ पोको का पहला टैबलेट; यहां चेक करें स्पेक्स-प्राइस और ऑफर्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Poco Pad 5G Specs and Price : शाओमी सब-ब्रांड पोको ने भारत में आज (23 अगस्त) को अपना पहला टैबलेट Poco Pad 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया 5G डिवाइस 12 इंच के बड़े डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी और पेन सपोर्ट जैसी खूबियों के साथ आता है। यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि पोको ने अपने नए टैबलेट को ऑफर के साथ 20,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइये फटाफट नए डिवाइस के स्पेक्स, प्राइस और ऑफर डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

Poco Pad 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: पोको पैड में 12.1 इंच का 1.5K IPS LCD डिस्प्ले दी गयी है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलता है।

प्रोसेसर: पोको का नया टैब स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट से लैस है।

कैमरा: डिवाइस में 8-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

स्टोरेज: टैब में 8GB तक LPDDR4X रैम और 128/256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

ओएस: पोको का नया टैब एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस पर चलता है।

बैटरी: टैबलेट में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में टैब 17 घंटे रीडिंग और 16 घंटे एचडी वीडियो प्लेबैक टाइम प्रदान करता है।

अन्य स्पेक्स: टैबलेट में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, क्वाड-स्पीकर सेटअप, दो माइक्रोफोन और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी दिया गया है। पोको पैड के साथ स्टाइलस और कीपैड जैसी एक्सेसरीज भी आती हैं। यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है।

कीमत और ऑफर

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर

Poco Pad 5G टैबलेट के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। टैब को दो कलर ऑप्शन ग्रीन और कोबाल्ट ब्लू में लॉन्च किया गया है। टैब की पहली सेल 27 अगस्त से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। यूजर्स टैब की पहली सेल में SBI, HDFC या ICICI बैंक कार्ड से खरीदी कर 3,000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा, पोको सेल के पहले दिन टैब खरीदने पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रहा है, जिससे 8GB+128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 19,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 21,999 रुपये हो जाएगी।

Advertisement