Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Police Commemoration Day : सीएम योगी ने यूपी पुलिस का बढ़ाया वर्दी भत्ता, सरकार पर पड़ेगा 58 करोड़ का व्यय भार

Police Commemoration Day : सीएम योगी ने यूपी पुलिस का बढ़ाया वर्दी भत्ता, सरकार पर पड़ेगा 58 करोड़ का व्यय भार

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) पर सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) ने पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता 70 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की। इस पर 58 करोड़ रुपए का व्यय भार आएगा जिसे शासन वहन करेगा। सीएम योगी (CM Yogi) ने पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day)  के अवसर पर यह घोषणा की।

पढ़ें :- लखीमपुर: अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले विवाहिता और एक युवक का शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा

इसके अलावा, मृत पुलिसकर्मियों के कानूनी वारिस को अनुग्रह राशि मिलने में आने वाली अड़चनों को समाप्त किया जाएगा। बैरकों में रहने वाले आरक्षी एवं मुख्य आरक्षियों के आवासीय भत्ते के लिए 47 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे, जिसका लाभ करीब 25 फीसद कर्मियों को मिलेगा। पुलिस बल में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 70 लाख रुपए की जगह अब 10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पुलिसकर्मियों के  आवासों के बेहतर रखरखाव के लिए 1380 करोड़ रुपए का कार्पस फंड दिया जाएगा।

पढ़ें :- Viral : ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब!’ दिल्ली पुलिस का गैंगस्टरों के लिए इतना सम्मान? अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

दो शहीद पुलिसकर्मियों को योगी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief Minister Yogi Adityanath) ने पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day)  के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में दो शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। हर साल 21 अक्तूबर को प्रदेश में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day)   का आयोजन किया जाता है। इस साल दो पुलिस कर्मी रोहित कुमार व सचिन राठी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

आठ जून 2024 को फतेहगढ़ जिले के नवाबगंज थाने में तैनात सिपाही रोहित कुमार साथी पुलिसकर्मियों के साथ अवैध खनन की सूचना पर दबिश देने गए थे। अवैध खनन में लगे ट्रैक्टा ट्राली को एक बाइकसवार रास्ता बता रहा था। रोहित ने बाइक सवार का पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने रोहित की बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे रोहित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए थे। इस घटना में रोहित की मौत हो गई थी। वहीं, 25 दिसंबर 2023 को कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने में तैनात सिपाही सचिन राठी पुलिस टीम के साथ तस्करों के यहां दबिश देने गए थे। इस दौरान तस्करों की फायरिंग में सचिन को गोली लगी थी। सचिन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Advertisement