Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

By Abhimanyu 
Updated Date

Ghaziabad Police Outpost Blast : धनतेरस वाली रात को गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली इन चौकी में हुए इस धमाके से दो शीशे टूट गए और एक दीवार में भी हल्की दरार आ गई। इस घटना में एक युवक के घायल होने की खबर है।

पढ़ें :- आज सपा 1000 मेधावी छात्राओं को बांटने वाली थी साइकिल, आयोजन से पहले कार्यक्रम स्थल पर चल गया बुलडोजर!

जानकारी के अनुसार, यह शुक्रवार रात करीब 9 बजे के आस-पास की है। धमाका वसुंधरा पुलिस चौकी उस हिस्सा में हुआ, जहां दुर्घटनाग्रस्त या कबाड़ गाड़ियां रखी जाती हैं। शुरुआती तौर पर आशंका जतायी जा रहा है कि ये धमाका एसी का कंप्रेसर फटने और पुलिस चौकी में रखे पटाखे के कारण हुआ होगा।धमाके से दो कमरों की खिड़कियां टूट गईं।

घटना के वक्त चौकी के एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी ब्वॉय मौके पर मौजूद थे। इस धमाके में डिलीवरी ब्वॉय हुआ है, जो वहां ग्रॉसरी की डिलीवरी करने गया था। युवक नाम ईशान बताया जा रहा है। उसके सिर में खिड़की का कांच लगा है। पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस घटना की जानकारी देते हुए एसीपी इंदिरापुरम, सूर्यबली मौर्या ने बताया कि धमाका किस चीज से हुआ, ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची और सैंपल जमा करके जांच के लिए आगरा भेज दिए हैं।

पढ़ें :- गाजियाबाद: अजीजुद्दीन हत्याकांड का खुलासा, बेटा अपनी महिला मित्र से पिता के संबंध बनवा, ब्लैकमेल कर संपत्ति मे हिस्सा पाना चाहता था
Advertisement