1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गाजियाबाद: अजीजुद्दीन हत्याकांड का खुलासा, बेटा अपनी महिला मित्र से पिता के संबंध बनवा, ब्लैकमेल कर संपत्ति मे हिस्सा पाना चाहता था

गाजियाबाद: अजीजुद्दीन हत्याकांड का खुलासा, बेटा अपनी महिला मित्र से पिता के संबंध बनवा, ब्लैकमेल कर संपत्ति मे हिस्सा पाना चाहता था

गाजियाबाद के लोनी इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी महिला मित्र और साथी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बेटे ने संपत्ति में हिस्सा पाने और पिता को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी साजिश रची थी....

By हर्ष गौतम 
Updated Date

गाजियाबाद:  गाजियाबाद के लोनी इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी महिला मित्र और साथी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बेटे ने संपत्ति में हिस्सा पाने और पिता को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी साजिश रची थी।

पढ़ें :- अयोध्या में सरयू नदी में स्नान के दौरान तीन दोस्त डूबे, तालास जारी, बस्ती से दोस्त का जन्मदिन मनाने आए थे

पुलिस के मुताबिक, लोनी की टोली मोहल्ला कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय अजीजुद्दीन आठ अप्रैल को अचानक लापता हो गए थे। तीन दिन बाद उनका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक किराए के कमरे में मिला। मामले में मृतक की पत्नी नसरीन ने बेटे बिलाल और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स से पुलिस को अहम सुराग मिले। पुलिस के अनुसार, बिलाल ने अपनी महिला मित्र खुशबू और दोस्त निसार अली के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। बिलाल ने खुशबू को अपने पिता से संबंध बनाने ​के लिए तैयार किया था, ताकि उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके।

आठ अप्रैल को बिलाल ने खुशबू और निसार को किराए के कमरे में बुलाया और वहीं अपने पिता अजीजुद्दीन को भी पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, कमरे में पहुंचने के बाद खुशबू ने बुजुर्ग के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने विरोध किया और वहां से बाहर निकलने लगे। इसी दौरान बिलाल, खुशबू और निसार ने मिलकर उनका गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में दिल्ली समेत 30 से ज्यादा शहरों में दबिश दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए बिलाल लगातार शहर बदलता रहा और मोबाइल सिम भी बदलता रहा। उसने रिश्तेदारों से संपर्क तक बंद कर दिया था। हालांकि खुशबू ने रिश्तेदारों से बातचीत की कोशिश की, जिससे पुलिस को बड़ा सुराग मिला। कॉल लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस मुंबई पहुंची और वहां से बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। बाद में खुशबू को दिल्ली के पटेल नगर इलाके से पकड़ा गया।

पढ़ें :- प्रयागराज में रिश्तों का कत्ल: बेटे और मां के बीच अवैध संबंध के शक में पिता ने जूसर के हैंडल से बेटे की हत्या की

पूछताछ में बिलाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पिता द्वारा संपत्ति से बेदखल किए जाने से वह नाराज था। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, बिलाल मुंबई में मजदूरी कर रहा था और उसने खुशबू के नाम पर लोनी में किराए का मकान भी लिया हुआ था। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी निसार अली की तलाश की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...