Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Prakash Singh Badal: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Prakash Singh Badal: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Prakash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे थे। गुरुवार को उनके शव का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय पर रखा जाएगा। प्रकाश सिंह बादल ने अपना आखिरी चुनाव 2022 में लंबी विधानसभा सीट से लड़ी थी लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पढ़ें :- Heat Wave : मौसम विभाग ने देश के इन पांच राज्यों में लू का रेड अलर्ट किया जारी,दिल्ली में लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री पार

चुनाव के दौरान प्रकाश सिंह बादल ने हलफनामा में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। आएइ जानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने पीछे कितनी संपत्ति को छोड़कर गए हैं। हलफनामे के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल के पास कुल 15.12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। जबकि 2017 में करीब 14.50 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति थी। इसमें करीब 5.46 करोड़ की चल व 9.39 करोड़ अचल संपत्ति थी। प्रकाश सिंह बादल पर पिछले पांच वर्षों में 2.75 करोड़ रुपये का कर्जा भी हुआ था।

यही नहीं उनके पास सिर्फ 2.49 लाख रुपये की नकदी भी थी। इसके अलावा 63438077 रुपये के उनके पास बांड, शेयर व म्यूचुअल फंड थे। यही नहीं उनके पास 3.89 लाख का एक ट्रैक्टर है। बादल के पास कोई गाड़ी नहीं थी। छह लाख का सोना भी उनके पास था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी खेती युक्त जमीन का भी जिक्र हलफनामें में किया है।

Advertisement