Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Pregnancy glow: दीपिका पादुकोण के चेहरे पर नजर आ रहा है प्रेगनेंसी ग्लो, डिलीवरी से पहले स्किन में इस तरह का बदलाव देता है ये संकेत

Pregnancy glow: दीपिका पादुकोण के चेहरे पर नजर आ रहा है प्रेगनेंसी ग्लो, डिलीवरी से पहले स्किन में इस तरह का बदलाव देता है ये संकेत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Pregnancy glow: बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दीपिका के चेहरे पर प्रेगनेंसी के समय से ही ग्लो नजर आ रहा है। जो उनके अंदर हो रहे नेचुरल और हेल्दी बदलाव का परिणाम है। डिलीवरी का दिन जैसे जैसे करीब आ रहा है खूबसूरती और ग्लो बढ़ जाता है।

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

वहीं कुछ लोगो को स्किन से संबंधित समस्याएं जैसे मुहांसे और चेहरे का काला होना जैसी दिक्कतें होने लगती है। आज हम आपको प्रेगनेंसी के दौरान चेहरे पर आने वाले ग्लो के बारे में बताने जा रहे है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इनमें से एक बड़ा बदलाव है एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का बढ़ना। ये हार्मोन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे चेहरे पर रक्त का प्रवाह भी बढ़ता है। यही वजह है कि त्वचा में निखार आ जाता है और चेहरा ग्लो करने लगता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है, जिससे त्वचा को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इसके अलावा, हार्मोनल बदलाव के कारण त्वचा की ग्रंथियां ज्यादा तेल का उत्पादन करने लगती हैं। जिससे स्किन में नेचुरल मॉइश्चर बना रहता है। इस वजह से स्किन सॉफ्ट और शाइनी नजर आने लगती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर दिखने वाला यह ग्लो एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो बताती है कि मां और बच्चा दोनों हेल्दी हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर महिला में यह ग्लो दिखे, लेकिन अगर दिखता है, तो यह एक खुशखबरी का संकेत हो सकता है। दीपिका के चेहरे पर यह ग्लो उनकी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत सफर का एक हिस्सा है। यह ग्लो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले नेचुरल और स्वस्थ बदलावों का प्रतीक है, जो डिलीवरी के करीब आते-आते और भी ज्यादा निखर सकता है।

पढ़ें :- Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा
Advertisement