Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Govardhan Puja में भोग लगाने के लिए ऐसे तैयार करें अन्नकूट की सब्जी, ये है इसे बनाने का तरीका

Govardhan Puja में भोग लगाने के लिए ऐसे तैयार करें अन्नकूट की सब्जी, ये है इसे बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दीवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों के बाहर दरवाजे पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है उसे सजाया जाता है। उसकी पूजा की जाती है। साथ ही अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। आज हम आपको अन्नकूट की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है अन्नकूट की सब्जी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 आलू
2-3 बैगन
1 फूल गोभी
100 ग्राम बींस
100 ग्राम मूली
1 गाजर
2 लौकी
1 अरबी
6-7 भिंडी
2-3 परवल
1 शिमला मिर्च
1 कच्चा केला
1 कद्दू ( छोटा सा)
अन्नकूट सब्जी के मसाले
2 इंच अदरक
2-3 हरी मिर्च
1 कप हरी मेथी (बारीक कटी)
3-4 टेबलस्पून तेल
2-3 चुटकी हींग
1 टेबलस्पून जीरा
1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
3/4 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून आमचूर पाउडर
1/2 टेबलस्पून नमक या (स्वादानुसार)
हरा धनिया 100 ग्राम (बारीक कटा)

अन्नकूट की सब्जी बनाने का तरीका

अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप सारी सब्जियों को एक बर्तन में रखकर अच्छी तरह धो लें। जब सब्जी का पानी अच्छी तरह सूख जाए, तो सारी सब्जियों को अच्छी तरह से काट लें।सारी सब्जियों को काट लेने के बाद लौकी और केले को छीलकर काट लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

अब उसे फिर से साफ पानी से धो लें।जब सारी सब्जियां अच्छी तरह से धूल जाए, तो उसे थोड़ी देर उसे वहीं छोड़ दें।अब एक पैन में तेल डालकर गैस पर उसे गर्म करें।जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें हींग और जीरा डालकर डाल दें।जब हींग और जीरा का भुन जाए, तो उसमें हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर कुछ देर तक उसे भुने।

अब उसमें हरी मिर्च, अदरक डालकर मसाले को फिर से थोड़ी देर तक भुने।जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें कटी हुई सब्जियां डाल दें। जब सब्जियां अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 कप पानी डालकर उसे किसी बर्तन से ढक कर धीमी आंच पर पकने दें।
जब सब्जियां हल्की पक जाएं, तो उसमें टमाटर, गरम मसाला, आमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर गैस को बंद कर दें। इस तरह से अन्नकूट की सब्जी बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी।

Advertisement