Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Dhokla from Chura or Chura: चूरा या चूड़े से ऐसे तैयार करें टेस्टी ढोकला, ये है बनाने का तरीका

Dhokla from Chura or Chura: चूरा या चूड़े से ऐसे तैयार करें टेस्टी ढोकला, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

यूपी बिहार समेत कई जगहों पर चूरा,चूड़ा या पोहे का खूब खाया जाता है। चाहे दही चूरा हो या फिर चूरे से घर में तैयार हुआ नमकीन चूरा मटर आदि। एमपी साइड में चूरा या चूड़ा से टेस्टी पोहा तैयार किया जाता है। चूरे को पोहा भी कहा जाता है। आज हम आपको चूरे का ढोकला बनाने का तरीका बताने जा रहे है। वो भी बिना बेसन के। तो चलिए जानते हैं पोहा या चूरे का ढोकला बनाने का तरीका।

पढ़ें :- Monsoon vegetables : इन सब्जियों को मॉनसून में खाने से बचना चाहिए , होता है ये असर

चूरे का ढोकला बनाने के लिए सामग्री

एक कप पोहा
एक कप सूजी
एक कप दही
आधा टी स्पून बेकिंग सोडा
नमक स्वादानुसार
तड़का बनाने के लिए
एक टी स्पून तेल,
1 चम्मच राई,
8-10 करी
4 हरी मिर्च कटी,
एक पिंच हींग
कलर के लिए हल्दी

चूरे का ढोकला बनाने का तरीका

चूरे का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले चूरा या पोहा को 2 बार अच्छी तरह से धो लें और 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब जो एक्स्ट्रा पानी है उसे निकालकर मिक्सी में चूरा या पोहा को पीस लें। एक पेस्ट जैसा बना लें। इसमें सूजी मिला लें और नमक डालकर 15 मिनट सेट होने के लिए रख दें।

पढ़ें :- Roti Flour :  रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी

समय पूरा होने पर  चूरा या पोहा और सूजी को फेंट लें और बेकिंग सोडा मिला लें। अब किसी गहरे बर्तन में चिकनाई लगाकर बैटर को फैला दें। इसे पानी के ऊपर रखे किसी स्टैंड या प्लेट पर रख दें और कवर करके 20-25 मिनट तक पका लें।

एक बार किसी कांटे से चेक कर लें कि ढोकला अंदर तक पका है कि नहीं। जब ढोकला पक जाए तो इसमें ठंडा होने पर राई और मिर्ची वाला तड़का मार दें। पोहा से बना ये ढोकला बेसन से भी ज्यादा टेस्टी लगेगा। खास बात ये है कि ये काफी लाइट होता है।

तड़का बनाने के लिए पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें और राई, हींग, हरी मिर्च, हल्दी और करी पत्ते डाल दें। इसमें मिठास के लिए 1 चम्मच चीनी और थोड़ा पानी मिला दें। ढोकला के ऊपर ये तड़के वाला पानी फैला दें और फिर ढोकला को काटकर पीस कर लें।

Advertisement