Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Healthy and tasty Breakfast: सिर्फ आटे और सूजी से तैयार करें ये हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

Healthy and tasty Breakfast: सिर्फ आटे और सूजी से तैयार करें ये हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Healthy and tasty Breakfast: वीकेंड में ब्रेकफास्ट में कुछ अलग बनाने की सोच रही हैं तो आज हम आपके लिए लाएं आटे का बेहतरीन नाश्ता जिसे खाकर बड़े और बच्चे दोनो आपकी तारीफे करते नहीं थकेगें। गेहूं के आटे से बना ब्रेकफास्ट हेल्दी होने के साथ साथ टेस्टी भी है। इसे आप चाह के साथ सर्व कर सकते है।अगर अचानक मेहमान आ गए हो तो उन्हें भी सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आटे से टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

1 कप गेहूं का आटा

1/4 कप सूजी

स्वादानुसार नमक

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

लाल मिर्च पाउडर

थोड़ा गरम मसाला

आधा स्पून चाट मसाला

थोड़ी कसूरी मेथी

आटे से टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

आटे से टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाने के लिए दी गई सभी सामग्री को मिला लें। अब इस मिश्रण में से 4 चम्मच आटा निकालकर अलग रख दें। अब बचे हुए आटे में थोड़ा पानी डालकर मीडियम सॉफ्ट डो लगा लें। आटा ज्यादा टाइट या सख्त नहीं लगाना है। अच्छे से मसल लें और फिर 2 चम्मच ऑयल डालकर आटे को चिकना कर लें। आप चाहें तो सूखे आटे में भी ऑयल डाल लें।

अब आटे को सेट होने के लिए 10 मिनट रख दें। अब 3 मीडियम उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। सबसे पहले आलू में 1 बारीक कटा प्याज, 2 हरी मिर्च, थोड़ी बारीक कटी शिमला मिर्च, थोड़ा नमक और लाल मिर्च चाहें तो डाल दें। थोड़ा गरम मसाला और चाट मसाला मिला लें। स्टफिंग तैयार हो गई है। अब जो सूखा आटा बचाया था उसमें पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें। एक साथ ज्यादा पानी न डालें।

इससे गांठ पड़ जाएंगी। घोल इतना पतला रखना है कि चम्मच से डालने पर वो चम्मच पर कोट हो जाए। यानि इसे पकौड़े से काफी पतला रखना है।आटा सेट हो गया है अब पूरे आटे को दो हिस्सों में बांट लें। अब इसे सूखा आटा लगाकर चकले पर बेल लें। अब बीच में आलू की मोटी स्टफिंग रखें। पूरे में फैलाएं नहीं बल्कि बीच के हिस्से में हल्का फैलाते हुए लंबाई में आलू स्टफिंग रखें।

अब इसे गार्लिक ब्रेड की तरह से दोनों साइड से चिपका लें और किनारों को भी बंद कर लें। अब रैक्टेंगल शेप में तैयार इस शेप को एक एक इंच की दूरी पर काटकर लंबे टुकड़े कर लें। आप चाकू या फिर पिज्जा कटर से इन्हें काट सकते हैं। अब तैयार सारे स्लाइस को आटे के घोल में डिप करें। जिससे स्टफिंग बाहर न निकले। अब एक पैन में ऑयल डालकर गर्म करें और घोल में डिप करते ही स्लाइस को गर्म ऑयल में डालें। अब इन्हें मीडियम फ्लेम पर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।

तैयार है बिना मेदा के बना आटे का हेल्दी नाश्ता, जिसे आप शाम को स्नैक्स या फिर नाश्ते में खा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये नाश्ता बहुत पसंद आता है। आप इसे किसी भी चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं।

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
Advertisement