Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. टिफिन में पैक करने के लिए सुबह सुबह बनाएं झटपट बनकर तैयार होने वाली ये सब्जी

टिफिन में पैक करने के लिए सुबह सुबह बनाएं झटपट बनकर तैयार होने वाली ये सब्जी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सुबह का समय महिलाओं के लिए बहुत कीमती होता है। बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना उनका टिफिन तैयार करना इन सब के बीच पति और परिवार को भी चाय और नाश्ते की तैयारी करना। ऐसे में महिलाएं ऐसी रेसिपी बनाने की सोचती है जो जल्दी बनकर तैयार हो जाय।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

खाने में भी टेस्टी हो। आज हम आपके लिए ऐसी ही झटपट बनकर तैयार होने वाली रेसिपी लेकर आये है। यह रेसिपी है प्याज की सब्जी की। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

प्याज सब्जी के लिए सामग्री

3 प्याज,
1 टमाटर,
करी पत्ता,
एक चम्मच जीरा,
आधा चम्मच राई,
एक चम्मच सूखा धनिया,
चुटकी भर हल्दी,
दो कटी हरी मिर्च,
हरी धनिया की पत्ती,
आधा चम्मच लाल मिर्च,
2 बड़े चम्मच तेल,
नमक स्वाद अनुसार

प्याज की सब्जी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया टमाटर को साफ़ पानी से धोएं और उसके बाद उन्हें बारीक काट लें। अब गैस ऑन करें और उस पर गहरी कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाये तब उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालें। अब करी पत्ता, दो कटी हरी मिर्च, एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई से तड़का लगाएं। जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं तब इसमें बारीक प्याज डालें। प्याज जल्दी सुनहरा हो जाए इसलिए ढक दें। गैस की फ्लेम मेडियम रखें वरना प्याज जल सकता है।

जब प्याज सुनहरा हो जाये तब उसमें 2 कटे हुए टमाटर डालें। अब इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। एक बार फिर से ढक दें ताकि टमाटर गल जाए। जब टमाटर अच्छी तरह गल जाए तब इसमें एक चम्मच सूखा धनिया, चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च और स्वाद अनुसार नमक मिलाकर एक गिलास पानी डालें और सब्जी को अच्छी तरह पकने दें। 5 मिनट के बाद गैस बंद कर दें। आपकी प्याज की सब्जी बनकर तैयार है। हरी धनिया की पत्ती से सब्जी को गार्निश करें। गर्मागरम सब्जी को रोटी के साथ खाएं।

Advertisement