Gaza ceasefire initiative: ईरान-इयजरायल में सीजफायर के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब गाजा में युद्ध रुकवाने की तैयारी में है। ट्रंप प्रशासन गाजा में शांति स्थापित करने के लिए इजरायल और हमास के मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है, और अगले सप्ताह तक सीजफायर की घोषणा होने की संभावना है। इस मामले में राष्ट्रपति ट्रंप खुद शांतिदूत बनने की कोशिश कर रहे हैं।
पढ़ें :- Cyclone Arnab : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' दी दस्तक ! इन 17 राज्यों में अगले 48 घंटे होगी आफत की बारिश
दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले और उसके बाद विश्व शांति की बात करते आए हैं। वह यूक्रेन-रूस युद्ध में मध्यस्थता की इच्छा जता चुके हैं। इसके अलावा, ट्रंप भारत-पाकिस्तान सीजफायर को श्रेय लेने की भी कई बार कोशिश कर चुकी है। इसके बाद ईरान-इजरायल सीजफायर का ऐलान भी उन्होंने सबसे पहले किया था। इसके बाद अब ट्रंप का अगला कदम इजरायल-हमास सीजफायर होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने शुक्रवार को गाजा में चल रहे संघर्ष में जल्द ही युद्धविराम की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की नजर ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ पर है, जिसके लिए यह एक मास्टरस्ट्रोक हो सकता है, क्योंकि ट्रंप से मुलाकात के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने खुद अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ देने की वकालत कर चुके हैं। यानी साफ है कि ट्रंप के मन में भी कुछ न कुछ ऐसा है।