Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Siddhivinayak Temple पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बेटी संग तस्वीर शेयर कर बोली- पहली भारत यात्रा…

Siddhivinayak Temple पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बेटी संग तस्वीर शेयर कर बोली- पहली भारत यात्रा…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मुंबई में आई हुई है. ऐसे में आज प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में बप्पा के दर्शन भी कर लिए।

पढ़ें :- Priyanka Chopra ने शेयर की बेटी और पति निक संग क्यूट की तस्वीर, फैन्स ने दिए गजब रिएक्शन

आपको बता दें, एक्ट्रेस ने यहां अपनी बेटी मैरी मालती चोपड़ा जोनस (Malti Maries Chopra Jonas) के साथ पहुंच गई थी। खबरों का कहना है कि प्रियंका की बेटी जन्म के उपरांत पहली बार इंडिया आई हैं।

अब यहीं से एक्ट्रेस की प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। हालांकि, प्रियंका के पति और पॉप सिंगर निक जोनस को मंदिर में नहीं देखा गया।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

प्रियंका और उनकी बेटी मालती की मंदिर से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे है। प्रियंका चोपड़ा जहां हल्के हरे रंग के सलवार सूट में बहुत ही खूबसूरत दिखीं तो वहीं, मालती भी व्हाइट ड्रेस में क्यूट दिखा रही थी।

इंस्टाग्राम एक तस्वीर में दोनों के माथे पर टीका भी लगा दिखाई दिया। वहीं, एक और तस्वीर में प्रियंका मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। प्रियंका और मालती की तस्वीरों और वीडियोज पर अब फैंस भी खूब प्यार भी जमकर लुटा रहे है।

Advertisement