Ayodhya Dalit girl Rape and murder: कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में विपक्ष अब प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार आड़े हाथों लिया है। प्रियंका ने कहा है कि भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है।
पढ़ें :- योगी सरकार ने कैरेक्टर सर्टिफिकेट के बदले कई नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
प्रियंका गांधी ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “अयोध्या में भागवत कथा सुनने गई एक दलित बच्ची के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई, उसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए। ऐसी क्रूर घटनाएं समूची मानवता को शर्मसार करती हैं। बच्ची तीन दिन से गायब थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है। यूपी सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है।”
अयोध्या में भागवत कथा सुनने गई एक दलित बच्ची के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई, उसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए। ऐसी क्रूर घटनाएं समूची मानवता को शर्मसार करती हैं। बच्ची तीन दिन से गायब थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 2, 2025
पढ़ें :- यूपी में चक्रवात अर्नब का दिखने लगा असर, अवध व पूर्वांचल के जिलों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका ने आगे लिखा, “मेरी मांग है कि अत्याचार करने वाले दोषियों के साथ-साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।” बता दें कि अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां, सरदार पटेल वार्ड में 3 दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है।