Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने वीडियो किया शेयर

साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने वीडियो किया शेयर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने के बाद एक बार फिर हंगामा मच गया है। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही बजरंग पुनिया ने पद्म पुरस्कार लौटाने का एलान करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

इस बीच ​कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मुलाकात की है। कांग्रेस ने मुलाकात की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, मोदी सरकार में अत्याचार झेल रहे देश के होनहार पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मिलने प्रियंका गांधी जी उनके घर पहुंची। मोदी सरकार के तानाशाही रवैये से देश का हर वर्ग परेशान है।

बजरंग पुनिया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
बजरंग ने पद्म पुरस्कार लौटाने का एलान करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। इस खत की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बजरंग पुनिया ने लिखा मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरा स्टेटमेंट है।

 

Advertisement