iPhone 14 Plus: एपल (Apple) ने आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) मॉडल को तकनीकी खराबी के कारण वापस मंगाए हैं। कंपनी ने यह फैसला iPhone 14 Plus के रियर कैमरे में समस्याएं सामने के बाद लिया है। हालांकि, कंपनी के इस रिकॉल में 10 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2024 के बीच बेचे गए स्मार्टफोन्स ही शामिल हैं। एपल ने इसके लिए नए सर्विस प्रोग्राम की घोषणा की है।
पढ़ें :- Tea-Making Robot : पैंथर ह्यूमनॉइड रोबोट चाय बनाने और घरेलू कामों के लिए किया गया डिज़ाइन , जानें परफॉर्मेंस
एपल के अनुसार, आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) के रियर कैमरे में समस्या पायी गई है। फोन के डिस्प्ले पर बैक कैमरे का प्रीव्यू नहीं दिख रहा है। इससे फोटो क्लिक करने और वीडियो शूट करने में दिक्कत हो सकती है। जिसे ठीक करने के लिए नया सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है। इस समस्या से जूझ रहे यूजर्स को पूरे 12 महीने के लिए कंपनी फ्री में सर्विस मिलेगी। यानी यूजर्स 1 साल तक अपने iPhone 14 Plus की इस समस्या को फ्री में ठीक करवा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ऐसे यूजर्स को पूरा रिफंड भी ऑफर कर रही है। एपल का कहना है कि कस्टमर्स रिपेयर सर्विस लेने से पहले अपने डिवाइस का iCloud या कंप्यूटर पर बैकअप ले लें। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
यूजर्स कंपनी के सपोर्ट पेज पर जाकर अपने आईफोन 14 प्लस का सही सीरियल नंबर भरना होगा। सीरियल नंबर वेरीफाई होने के बाद यह जानकारी मिलेगी कि आपका आईफोन प्रभावित है या नहीं। जिन यूजर्स को ऐसी दिक्कत आ रही है, उसे कंपनी की तरफ से ऑफर मिल रहे हैं।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
स्टेप 1. सबसे पहले iPhone 14 Plus की सेटिंग में जाएं।
पढ़ें :- स्नैपड्रैगन 8 एलीट Gen 5 SoC वाला OnePlus Pad 4 इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Amazon और Flipkart माइक्रोसाइट लाइव
स्टेप 2. यहां General पर टैप करने के बाद About पर टैप करें।
स्टेप 3. फिर यहां लॉन्ग प्रेस करने पर सीरियल नंबर स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 4. इस सीरियल नंबर की मदद से Apple की वेबसाइट पर जाकर iPhone 14 Plus की एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं.