Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार, 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ाए गए दाम: मल्लिकार्जुन खरगे

जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार, 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ाए गए दाम: मल्लिकार्जुन खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगरे ने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, फिर 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए, हमें बताया गया कि विदेशों के मुक़ाबले भारत में दाम सबसे कम हैं। उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी जी बताइए, इस लूट की किश्त किस-किस को जा रही है? आप इतने Compromised क्यों है?

पढ़ें :- Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पेट्रोल अब हुआ ₹100 पार, अबकी बार… जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार! पेट्रोल-डीज़ल पर रोज़ाना ₹1000 करोड़ का केंद्रीय टैक्स लगाकर भाजपा का पेट नहीं भरा… अंतर्राष्ट्रीय दाम जब कम थे तब जनता को फ़ायदा नहीं पहुचाया, उन्हें जमकर लूटा। जब Crisis आई तो, चुनाव में जुट गए, और चुनाव बाद Sacrifice का उपदेश दिया।

उन्होंने आगे लिखा, फिर 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए, हमें बताया गया कि विदेशों के मुक़ाबले भारत में दाम सबसे कम हैं। West Asia में जंग शुरू होने के बाद जब मोदी जी हम भारतीयों को “सब ठीक है” की घुट्टी पिला रहे थे तब बाकि देश अपनी-अपनी जनता को राहत पहुंचा रहे थे।

Italy ने ईंधन पर एक्साइज़ कटौती की, जिससे उनकी जनता को राहत मिली। Australia ने एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती की, जिससे नागरिकों के लिए पेट्रोल की कीमतें लगभग ₹17 प्रति लीटर कम हो गईं। Germany ने तेल पर टैक्स कम किया, जिससे ईंधन की कीमतें ₹17–₹19 प्रति लीटर कम हो गईं। UK ने घरों को £100 की oil सहायता दी और ईंधन तथा बिजली पर टैक्स कम किए। Ireland के €250 मिलियन के राहत पैकेज से पेट्रोल की कीमतें लगभग €0.15/लीटर और डीज़ल की कीमतें €0.20/लीटर कम हो गईं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी जी बताइए, इस लूट की किश्त किस-किस को जा रही है? आप इतने Compromised क्यों है? इस सरकार में Leadership Crisis असली है, 140 करोड़ भारतीय अब ये समझ गए हैं।

पढ़ें :- Video : कांग्रेस, बोली- कब तक सरकारी लापरवाही की कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुकाती रहेगी?
Advertisement