Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Akali Dal-BJP alliance : पंजाब में Akali Dal और BJP  में गठबंधन तय, आज होगा ऐलान

Punjab Akali Dal-BJP alliance : पंजाब में Akali Dal और BJP  में गठबंधन तय, आज होगा ऐलान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Punjab Akali Dal-BJP alliance :  पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर से साथ आ रही है। गठबंधन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। दोनों दल आज दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा करेंगे इसके पहले दोनों दलों का गठबंधन सितंबर 2020 में टूट गया था। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों दलों के फिर से साथ आने की संभावना को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

पढ़ें :- AAP Candidate List : पंजाब चुनाव के लिए आप ने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, देखें- किसको मिला टिकट

माना जा रहा है कि इसी में राज्य में गठबंधन का ऐलान हो सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी चीफ नितिन नवीन, अकाली दल चीफ सरदार सुखबीर सिंह बादल भी शामिल हो रहे हैं। पिछले काफी वक्त से दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों पर लग रहे कायासबाजी पर आज पूर्ण विराम लगेगा और अब कुछ ही घंटे में इस पर से पर्दा उठ सकता है।

बीजेपी मुख्यालय में आज दोपहर 1 बजे बीजेपी और अकाली दल के नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। इसमें बीजेपी चीफ नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, शिरोमणि अकाली दल के चीफ सरदार सुखबीर सिंह बादल शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी और अकाली दल ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था। राज्य की कुल 117 विधानसभा सीटों में से शिरोमणि अकाली दल को केवल तीन सीटों पर जीत मिली थी, जबकि बीजेपी के खाते में दो सीटें आई थीं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत पर पंजाब सरकार को घेरा, बोले - सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा
Advertisement