Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Raebareli Road Accident : ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच टक्कर, मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

Raebareli Road Accident : ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच टक्कर, मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

By santosh singh 
Updated Date

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें :- Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की महिला समेत चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मामला भदोखर थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास का है।

यहां लखनऊ के तेलीबाग निवासी एक परिवार बोलेरो में सवार होकर बुधवार को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान के लिए महाकुंभ जा रहा था। मंगलवार तड़के  मुंशीगंज में कान्हा ढाबा (Kanha Dhaba) के पास बोलेरो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर सवार मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बोलेरो में सवार कुल छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के मुताबिक, इनमें से तीन को मृत लाया गया था। तीन अन्य घायलों में से एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक बालक समेत दो का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। हादसे में कुल चार लोगों की मौत की सूचना है। परिजन लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।
Advertisement