नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है। सोमवार को एक्स पोस्ट पर राहुल गांधी ने लिखा कि मोदी जी ने कहा था कि रसोई गैस संकट (LPG Gas Crisis) को कोरोना महामारी (COVID) की तरह हैंडल करेंगे। उन्होंने जो कहा सच में वही किया।
पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब
मोदी जी ने कहा था – LPG Gas Crisis को COVID की तरह हैंडल करेंगे।
और सच में वही किया।
बिल्कुल COVID के जैसे ही – नीति शून्य, घोषणा बड़ी, और बोझ गरीबों पर।
₹500-800 की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी मज़दूरों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है। रात को घर लौटते मज़दूर के पास…
पढ़ें :- भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्य प्रदेश में शासन नाम की नहीं बची कोई चीज़: राहुल गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 6, 2026
बिल्कुल कोविड (COVID) के जैसे ही नीति शून्य, घोषणा बड़ी, और बोझ गरीबों पर। राहुल ने लिखा कि 500-800 रुपये की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी मज़दूरों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है। रात को घर लौटते मज़दूर के पास चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं। नतीजा – शहर छोड़ो, गांव भागो। जो मज़दूर कपड़ा मिल (Textile Mills) और फैक्ट्रियों (Factories) की रीढ़ हैं। आज वही टूट रहे हैं।
कपड़ा सेक्टर (Textile Sector) पहले से आईसीयू (ICU) में है। मैन्यूफैक्चरिंग (Manufacturing) दम तोड़ रही है और यह संकट आया कहां से? कूटनीति की मेज़ पर हुई उस चूक से जिसे सरकार आज तक स्वीकार नहीं करती। राहुल गांधी ने कहा कि जब अहंकार नीति बन जाए – अर्थव्यवस्था चरमराती है, मज़दूर पलायन करते हैं, उद्योग बर्बाद होते हैं और देश दशकों पीछे धकेल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सवाल एक ही है कि हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है? चुप मत रहो। यह सिर्फ़ गरीब का नहीं, हम सबका सवाल है।