Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं…

गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गिग वर्कर्स के ​डेलिगेशन ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान​ गिग वर्कर्स की समस्याओं और उनके सामने आने वाली परेशानियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि, गिग वर्कर्स की ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं- सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक न्याय की है, जिसमें हम उनके साथ खड़े हैं।

पढ़ें :- 'सिर्फ बुलडोजर चलाने से कुछ नहीं होगा, असली बदलाव दिल जीतने और जख्म भरने से आएगा...' सपा में शामिल होने से पहले बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी

कांग्रेस के अधिकारिक एक्स सोशल मीडिया की तरफ से गिग वर्कर्स और राहुल गांधी के बीच मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही, लिखा, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जनसंसद में गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर, उनकी समस्याएं सुनीं।

गिग वर्कर्स के पास न स्थिर आय है और न सामाजिक सुरक्षा। बुनियादी सुविधाओं के संघर्ष में उनका Work-life balance पूरी तरह बिगड़ चुका है। हम कांग्रेस शासित राज्यों में एक कानूनी ढांचा बना रहे हैं, ताकि गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम आय और समानता का अधिकार मिल सके। गिग वर्कर्स की ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं- सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक न्याय की है, जिसमें हम उनके साथ खड़े हैं।

Advertisement