नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख के युवाओं से बातचीत की। इस दौरान वहां के युवाओं का दर्द छलका। इसको लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लद्दाख के लोग विकास के खिलाफ नहीं हैं। वो रोजगार और उद्योग चाहते हैं, मगर ऐसा विकास जो स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाए।
पढ़ें :- Monsoon Session : किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से की बात, बोले-राजनीतिक विरोधी हो सकते हैं, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं
राहुल गांधी ने लद्दाख के युवाओं से बातचीत की वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि, लद्दाख के युवाओं ने मुझे बताया कि किस तरह उनके खूबसूरत आशियाने को एक पुलिस राज में बदल दिया गया है। उनकी आवाज़ दबा दी गई है, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया है और उनकी ज़मीन और नाज़ुक पर्यावरण को मोदी जी के अरबपति मित्रों के हवाले किया जा रहा है।
लद्दाख के युवाओं ने मुझे बताया कि किस तरह उनके खूबसूरत आशियाने को एक पुलिस राज में बदल दिया गया है।
उनकी आवाज़ दबा दी गई है, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया है और उनकी ज़मीन और नाज़ुक पर्यावरण को मोदी जी के अरबपति मित्रों के हवाले किया जा रहा है।
लद्दाख के लोग विकास के… pic.twitter.com/Avvbv8JSkB
पढ़ें :- 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी को नहीं मिली इजाजत, प्रियंका ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोलीं -'किस बात का डर?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 30, 2026
उन्होंने आगे लिखा, लद्दाख के लोग विकास के खिलाफ नहीं हैं। वो रोज़गार और उद्योग चाहते हैं, मगर ऐसा विकास जो स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाए। आशा है कि अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री इस सच्चाई को समझ पाएं।