लखनऊ। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 15 जुलाई को राजधानी लखनऊ (Lucknow Visit) आ सकते है। राहुल के संभावित दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कल ही भारतीय सेना पर उनके द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अदालत में सुनवाई है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
शुभांशु शुक्ला के घर जा सकते हैं राहुल गांधी
बताया जा रहा है कि यदि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कल लखनऊ आते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के घर पहुंच सकते हैं। राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज एक मीटिंग भी रखी थी। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की।
शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सुरक्षित लैंडिंग 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे है निर्धारित
बता दें कि भारतीय एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन ISS पर बिताने के बाद 15 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे पृथ्वी पर लैंड करेंगे। 14 जुलाई शाम 4:30 बजे क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद शुभांशु का धरती पर आने का सफर शुरू हो जाएगा। नासा के अनुसार, उनका पृथ्वी पर सुरक्षित लैंडिंग 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे निर्धारित है।