Railway Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की नौकरी पहली पसंद में शामिल होती है। रेलवे के विभिन्न ग्रेड में नौकरी पाने के लिए तगड़ा कम्पीटशन भी रहता है। वैसे अभ्यर्थी जो रेलवे में जॉब की इच्छा लिए तैयारी में लगे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। रेलवे में अप्रेंटिस के 5000 से ऊपर पदों पर भर्ती निकाली गई है।
पढ़ें :- CJP Protest : दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत चार स्टेशन बंद, अब तक 10 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
भारतीय रेलवे पश्चिम रेलवे (WR) ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस 2024 के लिए अधिसूचना जारी की है। वे उम्मीदवार जो इस रेलवे RRC WR मुंबई अपरेंटिस 2024-2025 में रुचि रखते हैं, वे 23 सितंबर 2024 से 22 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपरेंटिस की पात्रता, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया, विवरण, आयु सीमा जैसी तमाम जानकारी इस आर्टिकल में आगे दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ: 23 सितंबर 2024
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2024 (शाम 05:00 बजे तक)
- परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2024
- आरआरसी डब्ल्यूआर अपरेंटिस मेरिट सूची दिनांक: अनुसूची के अनुसार
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 100/-
- एससी/एसटी/पीएच: 0/-
- महिला सभी श्रेणी: 0/-
- परीक्षा शुल्क का भुगतान ई चालान मोड पर नकद के माध्यम से करें या केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
आयु सीमा (22/10/2024 तक)
- न्यूनतम आयु : 15 वर्ष.
- अधिकतम आयु : 24 वर्ष.
- रेलवे भर्ती सेल आरआरसी वेस्टर्न रेलवे डब्ल्यूआर नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट।
रिक्ति विवरण
- कुल पद: 5066
- पद का नाम: आरआरसी डब्ल्यूआर ट्रेड अपरेंटिस
पात्रता: संबंधित ट्रेड/स्ट्रीम में आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10 हाई स्कूल परीक्षा 50% अंक। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।