Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Railway Recruitment: दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने इस पद पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Railway Recruitment: दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने इस पद पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

South Eastern Railway Recruitment: अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने 10वीं पास युवाओं के लिए 1785 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है, और आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2024 है.आवेदन करने के लिए आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट iroams.com पर जाना होगा. ध्यान रखें कि आवेदन और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक ही है.

ये होनी चाहिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो कम से कम 15 साल होनी चाहिए अधिकतम 24 साल होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, एससी/एसटी, ओबीसी और ओबीसी को 5 साल, 3 साल और 10 वर्ष की छूट देनी होगी.

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/एसएससी या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों. संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है.

आवेदन शुल्क 

सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है.एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

कैसे करें आवेदन?

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट iroams.com पर जाएं. नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें.  मांगी गई जानकारी सही-सही भरें. आवश्यक प्रमाणपत्र (10वीं का मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें. ऑनलाइन माध्यम से शुल्क भुगतान करें (अगर लागू हो).अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और इसकी प्रिंट कॉपी अपने पास रखें.

Advertisement