Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video-बारिश ने खोली सड़कों की पोल, लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरा युवक

Viral Video-बारिश ने खोली सड़कों की पोल, लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरा युवक

By Kalpna Pandey 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों की नगरी लखनऊ में भारी बारिश के बाद सड़क धंसने की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया और वहां करीब 10 से 12 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया। इसी गड्ढे में एक मोटरसाइकिल जा गिरी और एक युवक भी गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

लखनऊ में वीआईपी और पर्यटकों का आना-जाना भी खूब होता है। लेकिन इसी लखनऊ से आज एक ऐसी तस्वीर आई है, जो विकास के दावों की पोल खोल देती है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के घर के सामने लगातार हुई बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा था। इसी दौरान सड़क का एक हिस्सा धंस गया और सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा हो गया कि एक पूरी की पूरी बाइक उसमें समा गई।। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए बाइक और युवक किस तरह गड्ढे में गिरे, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। गड्ढे में समाई मोटरसाइकिल को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और फिर आखिरकार क्रेन की मदद से बाइक को बाहर निकाला गया। सड़क धंसने के बाद इस हिस्से पर आवागमन भी प्रभावित हुआ और रास्ता बंद करना पड़ा।

फिलहाल नगर निगम की टीमें सड़क के धंसे हिस्से को भरने और स्थिति को सामान्य करने में जुटी हैं। हालांकि, इस घटना ने राजधानी की सड़कों के रखरखाव और बारिश के दौरान प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें :- 'Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!' हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट

बड़ा सवाल है कि आखिर सड़क के नीचे की स्थिति इतनी खराब होने के बावजूद समय रहते इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? भारी बारिश के बीच इस तरह के गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर बारिश के मौसम में शहर की सड़कों की सुरक्षा और जलनिकासी व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है।

Advertisement