भोपाल। बतादें कि प्रदेश में सबसे ज़्यादा 61.4 मिमी बारिश राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा में दर्ज की गई। वहीं भोपाल, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के भी आसार बने हुए है।
पढ़ें :- सलमान खान ने छात्रों के प्रदर्शन का किया समर्थन, बोले- मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में दो सक्रिय चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन के कारण अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बुधवार के लिए नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिले में कड़कती बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है।