Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RSSB Recruitment: राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस पद पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

RSSB Recruitment: राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस पद पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RSSB Recruitment: राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है. यह भर्ती सरकारी विभागों में वाहन चालकों की कमी को पूरा करने के लिए आयोजित की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन 27 फरवरी 2025 से शुरू हो गए हैं और अंतिम डेट 28 मार्च 2025 निर्धारित की गई है.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

ये है रिक्ति विवरण

इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न विभागों में कुल 2756 ड्राइवर पदों को भरा जाएगा. इनमें से 2602 पद गैर अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 154 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं.

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास हल्के या भारी परिवहन वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और उसे ड्राइवर के रूप में कम से कम तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए.

उम्र सीमा

भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्राप्त होगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल और ओबीसी (क्रीमीलेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं, अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

चयन प्रक्रिया और परीक्षा

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), टेबलेट आधारित परीक्षा (TBT) या ऑफलाइन परीक्षा (OMR) में से एक में सम्मिलित होना होगा. परीक्षा का आयोजन 22 से 23 नवंबर 2025 तक किया जाएगा.

Advertisement