Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. फाइबर, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है राजमा, खाने के होते हैं ये फायदे

फाइबर, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है राजमा, खाने के होते हैं ये फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Eating Kidney Beans:  कई लोगो को राजमा (Kidney Beans) या फिर राजमा चावल बेहद पसंद होता है। पर क्या आप जानते है खाने में टेस्टी राजमा हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है। गहरे लाल रंग का एकदम किडनी जैसा दिखने वाला राजमा में फाइबर, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। जो न सिर्फ कई बीमारियों से बचाते है बल्कि हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- Jewellery worth crores stolen: ₹1.66 करोड़ के गहने उड़ाने वाली सेल्सगर्ल और उसका मास्टरमाइंड प्रेमी गिरफ्तार

100 ग्राम राजमा (Kidney Beans)  में 24 ग्राम प्रोटीन, ऊर्जा 340 कैलोरी, 56 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 1 ग्राम फैट होता है। राजमा को किडनी बींस के नाम से भी जाना जाता है।अधिकतर लोगो को राजमा बेहद पसंद होता है। प्रोटीन का खजाना होता है।

इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ ही और भी कई फायदे मिलते है। राजमा (Kidney Beans)  में कैलोरी की मात्रा कम होती है जिससे मोटापा नहीं होता।इसके अलावा राजमा (Kidney Beans)  शुगर के पेंसेट्स के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाये जाने वाला प्रोटीन, फाइबर जैसे अनेक पोषक तत्व पाये जाते है। राजमा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिससे शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है।
राजमा पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। राजमा पाचन के लिए अच्छा होता है लेकिन इसका अधिक सेवन करने से पेट में गैस, सूजन और पेट फूलने जैसी परेशानियां हो सकती है।राजमा (Kidney Beans)  में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में राजमा को जरुर शामिल करें। राजमा से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में हेल्प करता है।

साथ ही दिल के भी फायदेमंद होता है। अगर कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत रहती है तो राजमा (Kidney Beans)  का सेवन फायदेमंद हो सकता है।कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाये जाने के कारण राजमा हड्डियों और दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- Health Summer :  तपती गर्मी में सेहत की सुरक्षा महत्वपूर्ण ,  ऐसे करें हेल्थ की देखभाल
Advertisement