Rajya Sabha Election Voting Live : देश के 10 राज्यों की 37 रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव होना है। इस बीच बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान में उम्मीदवारों ने पटना स्थित बिहार विधानसभा परिसर में अपने वोट डाले हैं। इस दौरान, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि AIMIM और BSP ने हमारा समर्थन किया है।
पढ़ें :- पीएम मोदी देश के युवाओं का सपना तोड़कर, उन्हें बेच रहे हैं विकसित भारत का चश्मा : कन्हैया कुमार
पटना में नेता वोट डालने के लिए कतार में खड़े आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे पास विधायकों की संख्या कम होने के कारण हमें छह वोटों की कमी थी, जबकि NDA को तीन वोटों की कमी थी। लेकिन हमने झुकने के बजाय BJP से मुकाबला करने का फैसला किया और अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे। बाद में, AIMIM और BSP ने हमारा समर्थन किया और छह वोटों की उस कमी को पूरा कर दिया।”
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, “हम पांच पांडवों की तरह हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम पांचों जीतें। हमारी जीत 100 प्रतिशत पक्की है।” NDA उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि NDA के सभी 5 उम्मीदवार जीतेंगे।”
बता दें कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है, जिसमें सत्ताधारी एनडीए के पांच और विपक्षी आरजेडी के एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक जारी रहेगी।