Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rajya Sabha Polls : निर्वाचन आयोग ने 24 सीटों के लिए राज्यसभा चुनावों का किया ऐलान, इस तारीख को होगी वोटिंग

Rajya Sabha Polls : निर्वाचन आयोग ने 24 सीटों के लिए राज्यसभा चुनावों का किया ऐलान, इस तारीख को होगी वोटिंग

By Abhimanyu 
Updated Date

Rajya Sabha Polls : भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राज्यसभा की खाली हो रहीं सीटों के लिए 18 जून को चुनाव कराने की घोषणा की। ये चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहाँ मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। जिसके बाद कुल 24 सीटें खाली हो रही हैं।

पढ़ें :- 'Form 6' को लेकर चुनाव आयोग में आपत्तियां, SIR और वोटर डेटाबेस पर भी उठे सवाल, 10 महीने में 14 बार दर्ज हुई आपत्ति

भारत निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान में खाली हो रही तीन-तीन सीटों पर वोटिंग होगी।

इसके अलावा, झारखंड में दो राज्यसभा सीटों पर और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है।

किस राज्य में कौन-कौन हो रहा रिटायर

आंध्र प्रदेश

पढ़ें :- ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये...' अखिलेश ने तंज कसते हुए ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा!

अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला

नथवाणी परिमल

पिल्ली सुभाषचंद्र बोस

सना सतीश बाबू

गुजरात

पढ़ें :- ममता बनर्जी के समर्थन में आए विपक्षी नेता! राहुल गांधी ने बीजेपी और EC पर पार्टी तोड़ने के बाद सिंबल छीनने का लगाया आरोप

रामभाई हरजीभाई मोकारिया

अमीन नरहरि हीराभाई

गोहिल शक्तिसिंहजी हरिचंद्रसिंहजी

रमिला बेचरभाई बारा

झारखंड

दीपक प्रकाश

पढ़ें :- राघव चड्ढा का वोटर लिस्ट से नाम कटा तो पी चिदम्बरम बोले- आप अकेले नहीं, 10% वयस्क नॉन-वोटिंग नागरिक घोषित

शिबू सोरेन (04.08.2025 से रिक्त)

मध्य प्रदेश

जॉर्ज कुरियन

दिग्विजय सिंह

सुमेर सिंह सोलंकी

मणिपुर

महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा

पढ़ें :- मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना पर 8 सितंबर तक लगाई रोक

मेघालय

वानवेरॉय खारलुखी

राजस्थान

नीरज दांगी

राजेंद्र गेहलोत

रवनीत सिंह

अरुणाचल प्रदेश

नबाम रेबिया

कर्नाटक

नारायण कोरगप्पा

इरन्ना कडाडी

एच.डी. देवगौड़ा

मल्लिकार्जुन खड़गे

मिज़ोरम

के. वनलालवेना

Advertisement