गोरखपुर। चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) के समापन पर बुधवार को पूरे देश में धूमधाम से राम नवमी मनाई गई। इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) ने बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर (Gorakshpeethadhishwar Gorakhnath Temple) में पूरे विधि-विधान से नवमी पूजन किया और फिर कन्याओं की पूजा भी की।
पढ़ें :- 'ज्ञानेश कुमार CEC होते तो डोनॉल्ड ट्रंप नहीं हारते चुनाव' अभिजीत दीपके ने कसा तंज, सौरव दास बोले- मजबूत नेता का टूट रहा है भ्रम
जय माँ भगवती! मातृशक्ति को नमन!
आज 'श्री राम नवमी' के पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम… https://t.co/6swPpmbvaD
— Shri Gorakhnath Mandir (@GorakhnathMndr) April 17, 2024
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान,एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता
सीएम योगी ने मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजा की और कन्याओं के पैर धोए व बटुक भैरवों की भी पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन हुआ।
सीएम योगी ने मठ के पूजन कक्ष में मौजूद कन्याओं को खुद अपने हाथ से भोजन कराया। इसके बाद उन्हें दक्षिणा देकर उनकी विधि पूर्वक विदाई की।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय मठ में आने वाले लोगों के साथ गुजारा फिर मठ स्थित शक्ति पीठ पहुंचकर हवन-पूजन किया। सीएम योगी दोनों नवरात्रों पर कन्या पूजन करते हैं। यह प्रक्रिया तब से चल रही है जब वह सीएम नहीं थे। कन्याओं की विदाई के साथ ही गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर के हाथों होने वाली नवमी की पूजा संपन्न हुई।
पढ़ें :- राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पाकिस्तान ने बिछाया था मौत का जाल? भारत-पाक सीमा के पास ब्लास्ट से मचा हड़कंप