Ram Navami 2025: आज 06 अप्रैल 2025 दिन रविवार को रामनवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुण्य तिथियों में से एक माना गया है। इस तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसे राम नवमी के रूप में मनाया जाता है।
पढ़ें :- LPG Crisis Ground Report : मिडिल-ईस्ट जंग की आंच अब भारतीय रसोई तक पहुंची, मुंबई में होटल बंद, लखनऊ में सिलेंडर एजेंसी पर लंबी कतार...
भगवान राम के जन्मदिन के मौके पर घरों में तरह तरह के पूड़ी पकवान तैयार किये जाते है औऱ उन्हें भोग लगाया जाता है। भगवान राम का प्रिय भोग भुने हुए चने और गुड़ है। भगवान राम को पंचामृत का भोग बेहद शुभ माना जाता है। चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पंचामृत बनाने के लिए सामग्री
दूध – 1 कप
दही – 1 कप
घी – 2 टी स्पन
शहद – 2 टेबलस्पून
चीनी – 2 टेबलस्पून
तुलसी पत्ते – 3-4
पांच प्रकार का कटा हुआ मेवा
पंचामृत बनाने का तरीका
पढ़ें :- फिर बदल दी गई वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि रिलीज डेट, जाने कब आएगी सिनेमा घरों में
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले क्रीम वाला दही लें और उसे एक पतीली या गहरे तले वाले बर्तन में डालकर अच्छी तरह से फेंटे। इस बात का ध्यान रखना है कि फेंटते हुए दही बहुत ज्यादा पतला न हो जाए। पंचामृत के लिए दही में थोड़ा गाढ़ापन बना रहना ज़रूरी है। दही फेंटने में 1-2 मिनट का वक्त लग सकता है। इसके बाद दही में दूध डालें और उसे एक बड़ी चम्मच की मदद से अच्छी तरह से दही के साथ मिक्स कर दें।
आप चाहें तो चिल्ड मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब दही-दूध के इस मिश्रण में 2 टेबलस्पून शहद और 2 टेबल स्पून चीनी (या स्वादानुसार) डालें और चम्मच की मदद से तब तक पंचामृत के साथ घोलें, जब तक कि चीनी पंचामृत में पूरी तरह से मिल न जाए। भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए उनका अतिप्रिय पंचामृत का भोग बनकर तैयार हो चुका है। पंचामृत में आखिर में तुलसी के पत्ते तोड़कर डाल दें। पंचामृत में तुलसी के पत्ते आवश्यक रूप से डाले जाते हैं क्योंकि इनका काफी धार्मिक महत्व माना जाता है।