लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रामभरोसे मैकूलाल इण्टर कॉलेज तेलीबाग (Rambharose Maikoolal Inter College Telibagh) के प्रधानाचार्य रामचंद्र को प्रबंधक सचिव श्रीकांत साहू ने सस्पेंड कर दिया है।
पढ़ें :- 86 वर्ष की उम्र में हुआ अभिनेता का हुआ निधन, पूरे विश्व में फैली शौक की लहर, एक्टर अक्षय कुमार ने कहा मैं उनका शुक्रगुजार हूं
प्रबंधक/सचिव श्रीकांत साहू ने बताया कि कालेज में भारी अनियमिताओं के चलते कालेज की व्यवस्था चौपट हो गई थी। उन्होंने बताया कि कालेज की करोडों रुपए की कीमत की जमीन में भारी घोटाला किया गया है। कालेज की जमीन में दुकानें और शो रूम खुल गए है। उन्होंने बताया कि कालेज के प्रधानाचार्य रामचंद्र से कालेज प्रशासन नहीं संभल रहा था। मिली जानकरी के अनुसार तमाम शिकायतों की भेंट प्रधानाचार्य रामचंद्र चढे और कई बड़े खिलाड़ियों तक भी पहुंचेगी कार्रवाई की आंच।
पढ़ें :- दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- पहला पार्ट पसंद आया
इसके साथ ही प्रबंधक/सचिव श्रीकांत साहू ने कालेज के अध्यापक अंबर प्रसाद तिवारी को कालेज का नया प्रधानाचार्य नियुक्त कर दिया है।