Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Ramzan Special Date Halwa: रमजान पर ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी खजूर का हलवा

Ramzan Special Date Halwa: रमजान पर ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी खजूर का हलवा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रमजान का चांद आज सोमवार को नजर आ गया। इसी के साथ मंगलवार से रोजे की शुरुआत का ऐलान भी हो गया है। पहला रोजा 12 मार्च मंगलवार को रखा जाएगा। इस मौके पर चांद निकलने के साथ साथ मुस्लिम परिवारों में रोजा रखा जाता है। जिसमें दिनभर बिना पानी खाने के उपवास रखा जाता है।

पढ़ें :- Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

शाम को सूर्यास्त के बाद इफ्तार किया जाता है। चांद नजर आने के बाद ही घरों में इफ्तारी और सहरी की तैयारियां शुरु हो गई होंगी। तरह तरह के पकवान आदि बनाए जाते है। ऐसे में आज हम आपको इफ्तारी के लिए हेल्दी और टेस्टी खजूर का हलवा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

खजूर का हलवा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

नरम किस्म के 250 ग्राम खजूर
¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
¾ बड़ा चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच काजू

खजूर का हलवा बनाने का तरीका

पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक

खजूर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को लगभग 10 से 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगा देना है। खजूर का हलवा बनाने के लिये खजूर को गरम पानी में भिगोना बेहतर है।

प्यूरी बनाने के लिए भीगे हुए खजूर को ब्लेंडर में ब्लेंड करें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें। घी गर्म हो जाने पर उसमें खजूर की प्यूरी डालें और थोड़ी तेज आंच पर उसे पकाएं। चम्मच से चलाते हुए इसे गाढ़ा कर लेना है। लगभग 2-3 मिनट तक इसे पकाएं। अब कटे हुए काजू डालें और अच्छी तरह मिलाए। खजूर के हलवे को चलाते हुए इसमें आप अपने पसंद के दूसरे मेवे डाल सकते हैं। इसके साथ ही इसमें इलाइची का पाउडर भी डालें।

आप इस हलवे में मिठास के लिए चीनी या गुड़ डाल सकते हैं। अब इसे तेज आंच पर तेजी से चलाते हुए पकाएं। जब ये हलवा चिपचिपा होने लगे तो आंच को कम कर सकते हैं। जब गाढ़ा होकर हलवे की कंसिस्टेंसी पा ले तो आंच बंद कर दें। खजूर का हलवा तैयार है।

Advertisement